सांबा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर सांबा के लोगों ने दीवे व मोमबत्तियों की जमकर खरीदारी की। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से अपील की थी कि पांच अप्रैल रविबार को रात 9 बजे और 9 मिनट तक घरों की बिजली बंद कर अपने घरों में दिए, मोमबतियां, अथवा टॉर्च जगाकर प्रकाश करना है। जिसको देखते हुए सांबा जिला के हर क्षेत्र के लोगों ने लॉकडाउन में सुबह मिली ढील के दौरान खूब मोमबत्तियों व दीवे की खरीदारी की ताकि लोग अपने घरों में प्रकाश कर सकें। इस को लेकर आम लोगो मे भारी उत्साह भी देखा गया।बहीं कसबा के कंई बुद्विजीवियों ने लोगो से आपील कर उन्हें मोमवत्तीयां जलाने को कहा।