सांबा।जिला पुलिस ने पूर्ण लॉकडाउन के निषेधात्मक आदेश की अवहेलना करने बाले दुकानदारो के खिलाफ मामले दायर किए है। उसउसपी सांबा से मिली जानकारी के अनुसार कि रामगढ पुलिस को एक विशेष सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रामगढ़ की अगुवाई में पुलिस टीम ने डीसी सांबा के आदेशानुसार लॉकडाउन के दौराण अपनी दुकानों को खोलने के लिए दो करियाना दुकानों के मलिको के यूएस 188 आईपीसी के तहत मामले दायर किए गए। 1) करियाना दुकान मालिक राजाराम गांव राडीयां रामगढ़ 2) करियाना की दुकान मालिक बोध सिंह बंदराल, रामगढ़ के खिलाफ रामगढ़ पुलिस थाना में मामला एफआईआर नंबर 28/2020 यू / एस 188 आईपीसी दर्ज की गई। सांबा पुलिस ने सार्वजनिक रूप से पूर्ण लॉकडाउन का पालन करने का आग्रह किया। आवश्यक ना हो तो घर से बाहर कदम ना रखें और सामाजिक दूरी बनाए रखें