फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकेबंदी करके लोगों की आवजाही बंद की

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अखनूर। पंच राज सिंह पंचायत अम्बारा ने मंगलवार को मुख्य मार्ग अम्बारा में नाके का मोर्चा संभाला । राज सिंह जी का साथ स्थानीय बरिष्ठ नागरिक शबलबदर सिंह पवार,सीकंदर सिंह, ध्रुव सिंह, युवा जय पाल सिंह, युवा दीप सिंह, युद्धबीर शर्मा और सरपंच रेवती शर्मा ने भी दिया । राज सिंह जी ने सभी आने जाने वालों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंस बनाये रखने की अपील भी की । इसके साथ उन्होंने सभी पंचायत बासियों से आग्रह किया की किसी भी बाहरी व्यक्ति को पंचायत में बिना छानबीन किया ना आने दें । पूरा देश आज कोरोना के कहर से जूझ रहा है । इस लाईलाज बीमारी से सिर्फ दुरी बनाएँ रखने और नियमों का पालन करके ही बचा जा सकता है । स्थानीय सरपंच रेवती शर्मा ने भी सभी से लॉक डाउन का सख्ती से पालन करने की प्राथना की । उन्होंने जोर देकर कहा की अपनी पंचायत को कोरोना मुक्त रखने के लिए सभी पंच और बो भी खड़ी हैं । जन धन योजना के महिलाओं के खाते में 500 रूपए, कृषि मान देय योजना के 2000 रु, गैस सिलिंडर जून तक मुफ़्त(बी पि एल) परिवारों के लिए, 20 अप्रैल से प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन , आदि योजनाएं केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा शुरू की गयी हैं । हर संभव हर मदद जनता तक पहुंचाने के लिए बो अपनी पूरी टीम के साथ सदैब तत्पर खड़ी हैं । उन्होंने पंच जगदीश लाल वार्ड नंबर 9, वकील चंद गुड़ा तालाब और नेहा शर्मा पंच चन्नी की भी मुख्य मार्गों को सील करने के लिए धन्याबाद किया । स्थानीय युवाओं, माता बहनों, भाइयों और सभी ग्रामीणों से उन्होंने अपील की के सभी एक जुट होकर जनता की सेवा करें और अम्बारां को कोरोना मुक्त बनाये रखें ।
विज्ञापन
विज्ञापन

NA - फोटो : AMAR UJALA
NA
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें