बेलिचराना, तवी नदी में डूबते तीन तस्करों को एयरफोर्स ने हेलिकाप्टर से एयरलिफ्ट करके सुरक्षित बचा लिया। घटना शनिवार की तड़के चार बजे की है लेकिन इन्हें निकालने के साथ ही इन्हें थाने ले गए और अवैध रूप से रेत और बतरी की ट्राली भरने के आरोप में केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी सतवारी थाने में है।
पुलिस के मुताबिक जिला उपायुक्त सिमरनदीप सिंह के बयान के आधार पर सतवारी पुलिस ने सुरेचक्क निवासी रवि कुमार, प्रवीण कुमार और कुल्लियां निवासी रामबाग निवासी चंद्र कुमार के खिलाफ धारा 188 के तहत केस दर्ज किया है।
राज्य में कहीं भी अवैध रूप से खनन नहीं किया जा सकता है। इस पर पाबंदी लगाई गई थी। उक्त आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर इस काम को अंजाम देते थे। इस अवैध खनन का खुलासा तो तब हुआ जब तीनों शनिवार की तड़के तवी नदी में अचानक से पानी आ जाने पर फंस गए और पुलिस को इसकी खबर मिल गई।