फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के पास अब विकल्प, एकजुट हो सरकार दें जवाब: अंकुर

विज्ञापन
लोग हो एकजुट, पार्टी को दिलाए विजय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू। एकम सनातन पार्टी से जम्मू लोकसभा के प्रत्याशी एडवोकेट अंकुर शर्मा ने घो मन्हासा (मढ़), बालोर मार्केट (नड और सांबा), गांव जांदा, मोहरगढ़, चिल्ला में लोगों के साथ सार्वजनिक बैठकें कीं। उन्होंने लोगों से एकजुट होने और सरकार को जवाब देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अब लोगों के पास विकल्प है। उन्होंने बासुंरी पर बटन दबाकर पार्टी को विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पहले परिवारवाद प्रदेश में हावी रहा। इस कारण जम्मू में विकास नहीं हो पाया। कहा कि लोगों को कस्टोडियन भूमि, वक्फ भूमि और लंबे समय से कब्जे वाली राज्य भूमि का स्वामित्व दिया जा सकता है। दिहाड़ी मजदूरों को नियमित करने, पीओजेके शरणार्थियों के पक्ष में समझौता राशि के रूप में 25 लाख का अनुदान, संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के तहत औपचारिक रूप से हिंदू नरसंहार को स्वीकार करने और जम्मू को कश्मीर से एक राज्य के रूप में अलग किया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें