दोमाना। कानाचक पुलिस ने एक लापता महिला का पता लगाकर उसके परिवार को सौंप दिया। उसकी गुमशुदगी संबंधी रिपोर्ट 20 जनवरी को दर्ज कराई गई थी।
राजोरी जिला निवासी महिला के लापता को लेकर कानाचक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पीएसआई बलजीत परिहार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसने तकनीकी सहायता के साथ-साथ अन्य तरीके से उसकी तलाश शुरू की। उक्त महिला के बारे में पता चलते ही कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर परिवार को सौंप दिया गया। संवाद