फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत में जिंदगीः सीमा पार से आने वाले गोले और सड़क की बदहाली से यहां के ग्रामीण परेशान

Mon, 25 Nov 2019 04:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

जम्मू संभाग के ज्यौड़ियां में सीमावर्ती गांव छननी दिवानू तथा बदोवाल जीरो लाइन पर स्थित है। इन गांवों में जाने वाली सड़क की हालत काफी बिगड़ी हुई है। सड़क पर वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल है।

विज्ञापन

 
ग्रामीणों ने बताया कि सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की तरफ से आए दिन गोलाबारी की जा रही है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि अगर हमें रात के समय गोलाबारी से बचने के लिए घरों से निकलकर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़े तो कई प्रकार की दिक्कतें आती हैं। सीमावर्ती लोगों ने मांग की कि इस सड़क का जल्द निर्माण किया जाए।

गांव के पंच राकेश सिंह तथा नंबरदार रंजीत सिंह ने बताया कि सेना भी हमें कई बार इस सड़क निर्माण कराने के लिए कह चुकी है। पंच राकेश सिंह ने बताया सेना की परेशानी को देखते हुए हमने संबंधित विभाग (पीडब्लूडी) के साथ-साथ एसडीएम खौड़ को भी इस सड़क की हालत के बारे में अवगत कराया, इसके बावजूद भी इस सड़क की सुध नहीं ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार सुनाई आपबीती लेकिन नहीं हुई सुनवाई

लोगों ने बताया कि हमने एसडीएम कार्यालय में जाकर भी सड़क के बारे में बात की, और एसडीएम ने विभाग के अधिकारियों से बात की, लेकिन आज तक सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर हमारी इस सड़क का जल्द निर्माण नहीं किया गया तो हम खौड़ उपजिला मुख्यालय में विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

यह सड़क सीमावर्ती गांव को जाने वाली सड़क है। इसके निर्माण के लिए हमने विभाग के अधिकारियों को जल्द निर्माण करने के लिए कहा है। -अनिल कुमार ठाकुर, एसडीएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें