पहले से जारी बिजली कटौती अब रुलाने लगी है। शनिवार को एचटी लाइन में खराबी से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्दी में लोग बेहद परेशान हुए।
दोपहर को टूटे तार के कारण देर रात तक बिजली नहीं आई। इसके कारण लोगों को दिक्कतों से दो चार होना पड़ा। विभागीय अधिकारी ने बताया कि दोपहर के समय लोगेट में तार टूटने की खबर मिली।
जिसके तुरंत बाद ग्रिड बंद करने के आदेश दिए गए और मरम्मत कार्य शुरू किया गया। खबर लिखे जाने तक मरम्मत कार्य जारी था और बिजली नहीं आई थी।