जम्मू। शहर में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही पानी की डिमांड में इजाफा हुआ है। पानी की डिमांड बढ़ने के कारण पीएचई विभाग को पानी की आपूर्ति करना मुश्किल हो रहा है। कुछ जगहों में हालत यह है कि लाइनें लंबी होने के कारण नलों तक पानी प्रैशर से नहीं पहुंच रहा है। एक वाल्टी पानी भरने में दस से 15 मिनट तक लग रहे हैं। इस कारण भी लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो रही है। सैनिक कालोनी में भी पेयजल किल्लत विकराल रूप धारण कर चुकी है। नलों में बूंद-बूंद पानी ही आ रहा है। लाइनों को बुधवार को चेक किया गया है और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश अधिकारियों ने दिए हैं। इसके अलावा बख्शी नगर, रेशमघर कालोनी, किशना नगर, शिव नगर समेत अन्य इलाकों में पानी कम प्रैशर से आया है। इस कारण लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो पाई इसके बाद ही लोगों की जरूरत पूरी हो पाई है डिवजिन दो में सैनिक कालोनी के पास लगे ट्यूबवेल में पानी का स्तर नीचे गिर गया है। इस कारण पानी के साथ रेत आ रही है। सैनिक कालोनी समेत अन्य जगहों में जल मुहैया करवाया गया है। पेयजल किल्लत वाली जगहों का दौरा किया गया है। आरके महाजन, एक्सइएन, पीएचई