दोमाना। मढ़ के गांव चौहाना चक में ई बसों के शुरू होने से लोगों ने ख़ुशी जताई। लोगो ने बस चालकों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। ग्रामीण क्षेत्रों में ई बसें शुरू होने से लोगों को राहत मिली है। पूर्व नायब सरपंच प्रदीप चौहान और भाजपा जिला सचिव दीपक पांडेय ने बताया कि 15 हजार से ज्यादा आबादी वाले इस रूट पर लोगों को आवाजाही में दिक्कत आ रही थी। इस अवसर पर रमेश चौहान, केवल कृष्ण वर्मा, विशन लाल, राम लाल, जगदीश चौहान, अभिषेक वर्मा, राज कुमार उपस्थित रहे। संवाद