फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत के फूड का पूरे देश ने लिया एक ही छत के नीचे लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
11 से 13 दिसंबर तक नई दिल्ली में आयोजित हुए स्ट्रीट फूड फेस्टिवल इस बार जम्मू कश्मीर के खाने का जलवा रहा। नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया के बैनर हुए आयोजन का ये सातवां सीजन था।
विज्ञापन


सात सीजनों में ऐसा पहली बार हुआ जब जम्मू कश्मीर का स्ट्रीट फूड दिल्ली में लोगों की जुबान पर चढ़ा। हर किसी ने जम्मू कश्मीर के खाने की जमकर तारीफ की।

देश के 29 राज्यों के स्ट्रीट फूड इस फेस्टिवल में शामिल हुए, जिसमें पूरे 120 स्टाल्स पर देश भर के स्ट्रीट फूड का लोगों ने स्वाद चखा। जम्मू कश्मीर का स्ट्रीट फूड अपने आप में ही कई खासियतों को समेटे हुए हैं। अब तक रियासत के खाने का टेस्ट सिर्फ यहां आने वाले सैलानी और लोग ही ले पाते थे। 
विज्ञापन

काहवा, चिकन रोगन जोश के हुए दिवाने

पहली बार दिल्‍ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुए स्ट्रीट फूड फेस्टिवल में पूरे देश के लोगों ने रियासत के खाने की स्वाद चखा और इसकी जमकर तारीफ भी की।

जम्मू कश्मीर इस फेस्टिवल में पहली बार भाग ले रहा था, जबकि फेस्टिवल का ये सातवां सीजन था। जम्मू कश्मीर राज्य का मशहूर चिकन रोगन जोश फेस्टिवल में पहुंचे सभी लोगों ने पसंद किया।

वहीं यहां का मटन याकनी का भी लोगों ने स्वाद चखा। इसके अलावा वेजिटेबल पुलाव के स्टॉल पर भी काफी भीड़ जमा रही। इसी के साथ रियासत की सबसे मशहूर काहवा का टेस्ट भी लोग लिए बिना नहीं रह सके। तीन दिन का ये स्ट्रीट फूड फेस्टिवल नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें