महानपुर में पानी का संकट पैदा हो गया है। इससे जूझ रहे ग्रामीणों ने पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति की मांग की है।
नौशेरा इलाके में महानपुर डगवेल से पानी सप्लाई किया जाता है, लेकिन अधिकांश घरों को पानी नहीं पहुंचाया जा रहा है।
सरपंच सुरजीत सिंह सहित केवल कुमार, हंसराज, जगदेव सिंह, रमेश कुमार ने कहा कि नौशेरा के अधिकांश घरों में पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है।
ऐसे में ग्रामीणों को रोजाना कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग को नौशेरा के तमाम घरों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था करनी होगी अन्यथा गरमी के सीजन में समस्या और बढ़ जाएगी।