संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिलावर। गढ़ मल्ती गांव के मल माता मंदिर परिसर में रविवार की रात को जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में महामाई के भजनों को सुनकर पंडाल में बैठे लोग झूम उठे। कुमार रवि और विक्रम माही ने महामाई का गुणगान किया।
सबसे पहले भगवान गणपति जी की आराधना की गई जिसके बाद माता सरस्वती का गुणगान किया गया। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने अलग-अलग प्रकार की झांकियां प्रस्तुत कीं। रात 9:00 बजे से शुरू हुआ जागरण सोमवार सुबह 5:00 बजे संपन्न हुआ, जिसके बाद लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजक अंग्रेज सिंह, विक्रम सिंह, अमित सिंह, अंजली देवी और रकेशु देवी ने बताया कि महामाई के मंदिर में हर वर्ष अप्रैल के महीने में जागरण का आयोजन किया जाता है। रविवार को दिन के समय मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया गया।