फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चुनाव से पहले पुलिस ने निकाला रूट मार्च, सुरक्षा को लेकर किया अलर्ट

विज्ञापन
अखनूर क्षेत्र में रूट मार्च निकालती पुलिस: स्रोत पुलिस
विज्ञापन
गांव से लेकर शहर तक अर्धसैनिक बलों के साथ जागरूक किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। लोकसभा चुनाव में जम्मू सीट के लिए होने जा रहे मतदान से पहले पुलिस ने जम्मू जिले में रूट मार्च निकाला। आईटीबीपी के जवानों के साथ पुलिस ने ग्रामीण और शहर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों के अंतर्गत रूट मार्च निकाला और दुकानदारों, वाहन चालकों, रेहड़ी-फड़ी वालों आदि को सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी। साथ ही अलर्ट रहने के लिए कहा गया।
जम्मू के बस स्टैंड, नबावद, पक्का डंगा, सिटी पुलिस समेत अखनूर, कानाचक, घरोटा, ज्यौड़ियां, नगरोटा, दोमाना पुलिस स्टेशनों के थाना प्रभारियों और डीएसपी के नेतृत्व में मार्च निकाला गया। एसएसपी जम्मू विनोद कुमार का कहना है कि चुनाव से पहले लोगाें को सुरक्षा से संबंधित जानकारी देना जरूरी है। इसी के संदर्भ में ऐसा किया गया है। अगले चार दिन तक जिले में सभी जगहों पर पुलिस और अर्धसैनिक बल मिलकर रूट मार्च निकालेंगे।
विज्ञापन

जगह-जगह खड़े वाहनों पर कार्रवाई
बता दें कि सोमवार को यातायात पुलिस ने शहर में जगह-जगह ई रिक्शा वालों के बनाए गए स्टैंड को लेकर भी कार्रवाई की। विक्रम चौक में बिना अनुमति खड़े होने वाले ई-रिक्शा चालकों को अपने जोन में रहने के लिए कहा गया है। चालकों से कहा गया कि वह लोग अपने जोन में ही रहें। इसके अलावा अवैध रूप से पार्क किए गए वाहन के चालकों को भी जगह-जगह वाहन पार्क न करने के लिए कहा। यह भी चेतावनी दी गई कि ऐसे वाहनों को जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

होटल मालिकों को कड़ी नजर रखने के लिए कहा
जिला पुलिस ने शहर के तमाम होटल मालिकाें को अगले पांच दिन तक कड़ी सतर्कता के साथ होटल में रुकने वालों पर नजर रखने के लिए कहा है। मालिकों से कहा गया है कि वह होटल में रुकने वाले हर व्यक्ति की पूरी जांच करने के बाद ही उसे ठहरने दें। किसी पर थोड़ा सा भी शक हो तो उसकी जानकारी तुरंत पास के पुलिस स्टेशन में दें।

अखनूर क्षेत्र में रूट मार्च निकालती पुलिस: स्रोत पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें