फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रंगों में रंगी नजर आईं बच्चों की टोली, बूढ़ों ने भी खेली होली

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा में गूंजती रहीं होली है... की आवाजें, दिन भर बजते रहे होली के गीत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। उप जिले में मंगलवार को रंग, गुलाल और अबीर से एक-दूसरे को सराबोर करने की होड़ और होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार मनाया गया। इस दौरान अमीर-गरीब सभी एक रंग में नजर आ रहे थे। बच्चे, बूढ़े, जवान सभी होली की मस्ती में थे।
दिन निकलने के साथ ही लोग होली की मस्ती में डूब गए। बच्चों व युवाओं की मस्ती तो देखने मिली। होली है... होली है... की गूंज हर गली, गांव व कस्बे में गूंजने लगी। होली आई रे कन्हाई... रंग बरसे... की धुन पर लोगों का जो थिरकना शुरू हुआ, वह दोपहर तक जारी रहा। सड़क पर मतवालों की टोली चल रही थी, जिनका काम हर आने जाने वालों को रंगों से सराबोर करना था। सगे संबंधियों के यहां होली की बधाई देने वालों की भी कमी नहीं थी। समूह में बंट कर लोग एक-दूसरे के घर पहुंचे और गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस के जवानों को सादी वर्दी में भी तैनात किया गया था। उधर, भाजपा राज्य सचिव डॉ. नरेंद्र सत्ता सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगा बधाई दी। इस दौरान भाजपा नेता बृजेश्वर सिंह राणा, ओम प्रकाश चाचू, ओम प्रकाश आडवाणी, हनुमान अखाड़ा के प्रमुख कुंदन पहलवान, बाजार एसोसिएशन के प्रधान सचिन चोपड़ा, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें