फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरनिया में जाम की समस्या से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। मुख्य बस अड्डा से लेकर तरेबा मोड़ तक करीव एक किलोमीटर लम्बे सड़क मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बने रहने से लोग काफी परेशान हैं। शनिवार को भी यही स्थिति रही।
विज्ञापन

चालक धरमिंदर कुमार, तिलक राज, बिशन सिंह व कृपाल सिंह आदि का कहना है कि शनिवार को वह काफी देर जाम में फंसे रहे। उन्होंने कहा कि अभी तो स्कूल बंद हैं तो यह हाल है। सोमवार से स्कूल भी खुल रहे हैं तो उसके बाद इस सड़क मार्ग पर घंटों लंबा जाम लगा रहेगा। बता दें, अरनिया में आरएस पुरा, बिश्नाह सहित करीब छह रूटों के यात्री वाहन आते-जाते हैं। वहीं थाना प्रभारी अरनिया हरतीत सिंह का कहना है कि लोगों व चालकों को जाम से निजात दिलवाने के लिए जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें