फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Blast: धमाके के प्रभाव से नहीं उभर पा रहे लोग, बाद के मंजर देख अब भी दहशत का माहौल, नहीं जा रहा दिल से खौफ

Tue, 18 Nov 2025 12:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

थाने के आसपास के करीब एक किलोमीटर का क्षेत्र अब भी सील है। केवल स्थानीय निवासियों को आने-जाने की अनुमति है। सड़कों पर पुलिस कर्मियों का कड़ा पहरा है और रास्तों को कंटीली तारों से बंद किया है।
विज्ञापन
शुक्रवार रात हुए विस्फोट में क्षतिग्रस्त श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन का दृश्य - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौगाम स्थित पुलिस स्टेशन में हुए भीषण विस्फोट के बाद भी अभी तक स्थानीय लोग खौफ से नहीं उभर पाए हैं। घरों को नुकसान के मंजर देख मन में घटना की दहशत ताजा हो जाती है। वहीं नुकसान को लेकर लोगों ने मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन


थाने के आसपास के करीब एक किलोमीटर का क्षेत्र अब भी सील है। केवल स्थानीय निवासियों को आने-जाने की अनुमति है। सड़कों पर पुलिस कर्मियों का कड़ा पहरा है और रास्तों को कंटीली तारों से बंद किया है। हालांकि, किसी भी बाहरी आदमी को अंदर जाने की अनुमति नहीं है लेकिन उस थाने की ओर जाने वाली गली के बाहर खड़े मोहम्मद शफी ने आपबीती सुनाते कहा कि अभी भी यादें ताजा हैं और खौफ दिल से जा नहीं रहा।

पोती के साथ खाना खाने के बाद टीवी देख रहे थे...अचानक विस्फोट
पांच साल की पोती अमाइरा की ओर इशारा करते हुए कहा- दोनों खाना खाने के बाद टीवी देख रहे थे और सोने की तैयारी में थे कि अचानक जोरदार विस्फोट हुआ और मकान के लगभग सभी शीशे टूट गए। किचन की अलमारियां नीचे गिर गई और गीजर भी गिर गया। अभी भी घर की हालत ऐसी है कि देख के खौफ महसूस होता है। इसलिए चाहते हैं कि सरकार मुआवजा दे।
विज्ञापन


100 मकानों को नुकसान पहुंचा
एक अन्य स्थानीय फारूक अहमद ने कहा कि घटनास्थल के आसपास के तीन मकान तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं और मोहल्ले के करीब सौ से अधिक मकान ऐसे हैं जिन्हें नुकसान पहुंचा है। सरकार से अपील है कि प्रशासन सर्वे करवा कर नुकसान की भरपाई करे। उन्होंने कहा कि धमाके ने सभी लोगों पर बुरी छवि छोड़ी है। रात में भी डर सा महसूस होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें