फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तपिश से राहत के लिए ठंडे इलाकों का रुख कर रहे लोग

Fri, 13 Jun 2025 02:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। लगातार गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुधवार को 46 डिग्री के साथ सबसे गर्म इलाका रहा। इससे राहत के लिए लोग अब हिमाचल प्रदेश सहित अन्य ठंडे प्रदेशों का रुख कर रहे हैं। सांबा से लगभग 20-30 प्रतिशत लोग या तो ठंडे इलाकों में जा चुके हैं या जाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


केहली मंडी निवासी संदीप सिंह ने कहा कि सांबा में गर्मी बढ़ती जा रही है। गर्मी बर्दाश्त से बाहर हो रही है। गर्म हवा ने परेशान कर दिया है। अब परिवार समेत मनाली जा रहें हैं।

स्थानीय दुकानदार विकेश कुमार ने कहा कि रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। इस प्रचंड गर्मी ने न केवल लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित किया है, बल्कि स्थानीय बाजारों और दैनिक गतिविधियों पर भी असर डाला है। परिवार और दोस्तों के साथ मचैल माता मंदिर जा रहें हैं, ताकि वहां राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें