फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पेंशन फॉर्म सत्यापित कराने के लिए लोग पहुंच रहे तहसील कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अरनिया। सरकार की तरफ से पेंशन फॉर्म ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके चलते बड़ी संख्या में लोग तहसील कार्यालय आकर पेंशन फॉर्म सत्यापित करा रहे हैं। तहसील कार्यालय में अधिकारी पूरी तरह से जांच के बाद पेंशन फॉर्म सत्यापित कर रहे हैं। पेंशन फॉर्म ऑनलाइन करने का उद्देश्य है कि पेंशन का पैसा अब सीधा लोगों के अकाउंट में पहुंचे। हर एक पेंशन लेने वाले की यूनिक आईडी बनाई जाएगी। उसी के तहत पेंशन उसके खाते में डाल दी जाएगी।
विज्ञापन

दूसरी ओर पहले मजिस्ट्रेट से पेंशन का फॉर्म सत्यापित कराना पड़ता था, लेकिन अब इसका अधिकार तहसीलदार को दे दिया गया है। इससे लोगों को पेंशन फॉर्म ऑनलाइन कराने के लिए आसानी हो रही है। लोग अपने नजदीकी तहसील कार्यालय में पेंशन फॉर्म सत्यापित कराकर ऑनलाइन करा रहे हैं। बुजुर्ग पेंशन के लिए आयु प्रमाणपत्र बीएमओ के द्वारा सत्यापित किया जा रहा है। उसके साथ डोमिसाइल और आधार कार्ड की कॉपी लगाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें