जम्मू। भारतीय जनसेवा भाव संस्था के सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष पराशर ने बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं की पेंशन में देरी को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि समाज कल्याण विभाग ने बुजुर्गों दिव्यांगों और विधवाओं की पेंशन में देरी करके उनकी मुश्किलों को बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को पेंशन नहीं आने के कारण बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और वे अपनी जरूरतों के सामान नहीं खरीद पा रहे हैं। ये सभी पेंशन पर ही निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग को इस मामले में गंभीरता से बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं के खाते में समय पर ही पेंशन भेज देना चाहिए। संवाद