श्रीनगर। पोलो ग्राउंड के इंडोर स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय अस्मिता पेंचक सिलाट लीग के दूसरे दिन रविवार को दिलचस्प मुकाबले हुए। लीग और क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खूब किक चलीं। खिलाड़ी हुनर दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वियों पर प्रहार कर अंक बटोरती रहीं। लीग के फाइनल मुकाबले सोमवार को होंगे।
विज्ञापन
रविवार को लीग मैच खेले गए। लीग मैचों के दौरान खिलाड़ियों ने किक के प्रहार से खूब अंक बटोरे और प्रतिद्वंद्वियों को मात दी। लीग मैचों में विजेता खिलाड़ी क्वार्टर फाइनल में भिड़ीं। इनमें जीतीं खिलाड़ी सोमवार को सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेलेंगी। अलग-अलग भार श्रेणी में हो रहे मुकाबलों के फाइनल परिणाम भी सोमवार को ही घोषित किए जाएंगे।
जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के प्रबंधक मो. इकबाल ने बताया कि तीन दिवसीय अस्मिता पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का आयोजन जम्मू-कश्मीर पेंचक सिलाट एसोसिएशन द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण और जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के तत्वावधान में किया जा रहा है। इस लीग में करीब 500 खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं।