फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अखनूर में शिकारियों ने मोर को मारी गोली, हथियार समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Jan 2022 10:59 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अखनूर

सार

अखनूर के सुमाह में शिकारियों ने मोर को गोली मार दी। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने हथियार सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
जम्मू जिले के अखनूर में मारा गया मोर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत सुमाह में शिकारियों ने एक मोर को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हथियार सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वीरवार को दोपहर बाद पंचायत सुमाह के मेन राजोरी रोड गांव करकोई के पास जंगल में चार शिकारियों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को गोली मार दी।

विज्ञापन


उधर, गोली चलने और मोर को मारने की जानकारी होते ही युवा मौके पर पहुंचे। हालांकि इसकी भनक लगते ही शिकारी कार से भाग निकले। इस पर कुछ युवकों ने बाइक से उनका पीछा किया। पुलिस को भी सूचित किया। बाद में कस्बे के हनुमान चौक पर कार को रोक कर लोगों ने उक्त चारों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। 

पकड़े गए आरोपियों की पहचान इश्तियाक अहमद, सफदर हुसैन, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद तज़ीम सभी निवासी मेंढर (पुंछ) शामिल हैं। पुलिस ने 12 बोर की बंदूक, कार और मारे गए मोर का शव बरामद कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि दोपहर बाद शिकारियों ने मोर को गोली मारी।
विज्ञापन


अन्य पक्षियों को भी मारने की फिराक में थे। लेकिन समय रहते ग्रामीणों को जानकारी मिल गई। पुलिस ने वाइल्ड लाइफ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी हिलाल अजहर ने कहा कि मामले में जांच जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें