फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाउनटाउन की सड़कों पर न पत्थरबाज और न ही अलगाववादी, सुचारू रूप से हो रहा है आवागमन

Mon, 02 Sep 2019 03:34 AM IST
Trainee Trainee बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर के हालात में हो रहा तेजी सुधार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घाटी में सबसे अधिक संवेदनशील स्थानों में शामिल श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके की सड़कों पर इन दिनों न तो पत्थरबाज दिख रहे हैं और न ही अलगाववाद समर्थक। सड़कों पर आवागमन सुचारू है। बिना किसी डर भय के लोग आ जा रहे हैं। जगह-जगह आधी सड़क पर कंटीले तार एहतियातन लगा रखे गए हैं जो माहौल की गंभीरता की कहानी बयां कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह पूरा इलाका पत्थरबाजी के लिए कुख्यात माना जाता रहा है। यहां पुरुष से लेकर महिलाएं भी सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी में शामिल रहती थीं, लेकिन राज्य के विशेष दर्जे की समाप्ति के बाद से इस इलाके में न तो पथराव की कोई बड़ी घटना हुई और न ही हिंसा की। बकरीद पर भी यहां पत्थर नहीं चले।
 
डाउनटाउन के खयाम रोड पर लोगों का आना जाना सुचारू है। महिलाएं, बच्चे, बड़े-बुढ़े सभी बिना किसी खौफ के आ जा रहे हैं। जगह-जगह सुरक्षा बल के जवान मुस्तैदी से डटे हुए हैं। नौपोरा, नौहट्टा, राजोरीकदल, जामिया मस्जिद, गोजवारा, बोरीकदल आदि इलाकों में सब कुछ सामान्य दिखा। इन इलाकों में दुकानें जरूर बंद हैं, लेकिन रेहड़ी पर फल और सब्जियां बिक रही हैं।
विज्ञापन


गलियों में युवा और बच्चे क्रिकेट खेलते हुए तो कुछ लोग कैरम भी खेलते दिखे। एहतियातन महिला सुरक्षाकर्मियों की भी तैनाती की गई है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। खानयार चौक पर सुरक्षा बलों की ज्यादा मौजूदगी दिखी। यहां चौराहे पर कबूतरों ने कब्जा जमा रखा है। कुछ लोग इन्हें दाना देते हुए भी दिखे।

इलाके में कुछ दुकानें भी आधा शटर गिराकर खुले हुए दिखे, जहां लोग जरूरत के सामान खरीद रहे थे। लोग बंद पड़ी दुकानों के बाहर सीढ़ियों पर बैठे आपस में चर्चा करने में मशगूल दिखे जो उधर से गुजरने वाले वाहनों को बड़े गौर से देखते थे।

सुरक्षा बलों के वाहन इलाके में लगातार गश्त कर रहे हैं। डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि पूरी घाटी में स्थिति सामान्य है। पथराव की छिटपुट घटनाएं हुईं, लेकिन उनके साथ सख्ती से निपट लिया गया। डाउनटाउन का इलाका भी आम तौर पर शांत ही रहा है। 

मीरवाइज मंजिल के बाहर पहरा

राजोरी कदल में मीरवाइज का पुस्तैनी मकान है। यहां बिल्कुल सन्नाटा पसरा हुआ है। घर के बाहर किसी की मौजूदगी नहीं है। एहतियातन यहां सुरक्षाबलों के जवान कुछ दूरी पर तैनात हैं। लोगों का उस इलाके से आना-जाना सामान्य है, लेकिन कोई मीरवाइज मंजिल की ओर जाता नहीं दिखा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें