फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा के दो करीबी रिश्तेदार, पूर्व मंत्री समेत 20 हिरासत में, डीडीसी चुनाव परिणाम से पहले प्रशासन की कार्रवाई

Tue, 22 Dec 2020 02:28 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

डीडीसी चुनाव परिणाम घोषणा की पूर्व संध्या पर सोमवार को पीडीपी प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के दो करीबी रिश्तेदारों व एक पूर्व मंत्री समेत 20 से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। महबूबा ने ट्वीट कर इस कार्रवाई को गैरकानूनी बताया है।

विज्ञापन


सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के मामा सरताज मदनी और करीबी रिश्तेदार व पूर्व राजनीतिक सलाहकार पीरजदा मंसूर, पूर्व मंत्री नईम अख्तर को प्रशासन ने हिरासत में लिया।

पीडीपी नेताओं को हिरासत में लेने पर महबूबा ने कई ट्वीट कर कहा कि अब यहां कानून का कोई राज नहीं रह गया है। गुंडाराज से आगे की स्थिति है। मदनी व पीरजदा को डीडीसी चुनाव परिणाम की पूर्व संध्या पर जान बूझकर हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिए जाने का कोई भी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सही जवाब नहीं दे पा रहा है। केवल इतना कहा जा रहा है कि ऊपर से आदेश है।
विज्ञापन


देर रात नईम अख्तर को नजरबंद किए जाने पर ट्वीट किया कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सोमवार को गिरफ्तारी का दौर चलाया। नईम अख्तर भी जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से अपहृत कर लिए गए और उन्हें एमएलए हॉस्टल में रखा गया है। ऐसा लग रहा है कि भाजपा डीडीसी चुनाव को प्रभावित करने की योजना के तहत ऐसा कर रही है। सरकार किसी प्रकार का प्रतिरोध नहीं चाहती है। जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की लगातार हत्या हो रही है।

वहीद पर्रा की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी
ज्ञात हो कि  इससे पहले पीडीपी के युवा नेता वहीद पर्रा को एनआईए ने गिरफ्तार किया था। उन्हें 30 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन पर चुनाव के दौरान आतंकियों से समर्थन लेने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें