चुनाव की घोषणा से काफी पहले उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी पीडीपी हाई कमान अब उम्मीदवारों की गतिविधियां खासतौर से चुनाव प्रचार और रैलियों में कम भीड़ जुटाने वाले उम्मीदवारों पर खास नजर रखेगी। पार्टी के उच्च सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद पार्र्टी के कई विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं है।
खासतौर से पार्टी के कार्यक्रमों और रैलियों आदि में भीड़ न जुटा पाने वाले उम्मीदवारों पर खास तौर पर नजर रखी जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि हाई कमान की नजर में फिट नहीं बैठने वाले कई उम्मीदवारों को बदला भी जा सकता है। पार्टी नेताओं का कहना है कि उच्च स्तर पर पार्टी नेता उम्मीदवारों की गतिविधियों और उनके चुनाव प्रचार करने के तरीकों और जनसंपर्क के दौरान उन्हें मिल रहे समर्थन पर खास तौर पर नजर रख रहे हैं।