जिला विकास परिषद के चुनाव में गुपकार गठबंधन को मिली सफलता के बाद पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती मीडिया से रूबरू हुईं। महबूबा ने केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रसाशन पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाकर फंसाया जाता है। अंजुम फ़ाज़ली और अल्ताफ भी हमारे सदस्य हैं, उनके घरों पर छापा मारा गया। पूर्व मंत्री नईम अख्तर को हिरासत में लिया गया। कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर के नेताओं के लिए आवाज उठाती रहूंगी। जम्मू-कश्मीर के लोगों को मेरी आवाज की जरूरत है।
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पीडीपी मुखिया ने कहा कि उन्होंने एनआईए और सीबीआई को अपना हथियार बनाया है। उन्होंने कहा कि मुझसे लड़ना है तो राजनीतिक रूप से लड़ें, एनआईए या ईडीके माध्यम से नहीं। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। वहीद के जरिए मुझे भी आतंकी फंडिंग से जोड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि हमने केवल 60 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे जिनसे हमें लगभग 30 सीटों पर जीत मिली। भाजपा अब डरी हुई है। अब वह विधानसभा चुनाव की जल्दबाजी नहीं करेगी।
| |
दल |
कुल सीटों पर जीत |
| 1 |
भाजपा |
75 |
| 2 |
नेशनल कांफ्रेंस |
67 |
| 3 |
निर्दलीय |
50 |
| 4 |
पीडीपी |
27 |
| 5 |
कांग्रेस |
26 |
| 6 |
जेकेएपी |
12 |
| 7 |
जेकेपीसी |
8 |
| 8 |
सीपीआई(एम) |
5 |
| 9 |
जेकेपीएम |
3 |
| 10 |
जेकेएनपीपी |
2 |
| 11 |
पीडीएफ |
2 |
| 12 |
बीएसपी |
1 |