फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी चुनाव परिणाम के बाद महबूबा बोलीं- हमारे नेताओं को भ्रष्टाचार के झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा

Wed, 23 Dec 2020 05:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
विज्ञापन

जिला विकास परिषद के चुनाव में गुपकार गठबंधन को मिली सफलता के बाद पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती मीडिया से रूबरू हुईं। महबूबा ने केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रसाशन पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे नेताओं पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाकर फंसाया जाता है। अंजुम फ़ाज़ली और अल्ताफ भी हमारे सदस्य हैं, उनके घरों पर छापा मारा गया। पूर्व मंत्री नईम अख्तर को हिरासत में लिया गया। कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर के नेताओं के लिए आवाज उठाती रहूंगी। जम्मू-कश्मीर के लोगों को मेरी आवाज की जरूरत है।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए पीडीपी मुखिया ने कहा कि उन्होंने एनआईए और सीबीआई को अपना हथियार बनाया है। उन्होंने कहा कि मुझसे लड़ना है तो राजनीतिक रूप से लड़ें, एनआईए या ईडीके माध्यम से नहीं। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। वहीद के जरिए मुझे भी आतंकी फंडिंग से जोड़ने की कोशिश की गई थी, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि हमने केवल 60 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे जिनसे हमें लगभग 30 सीटों पर जीत मिली। भाजपा अब डरी हुई है। अब वह विधानसभा चुनाव की जल्दबाजी नहीं करेगी।

 
  दल     कुल सीटों पर जीत
1 भाजपा 75
2 नेशनल कांफ्रेंस 67
3 निर्दलीय     50
4 पीडीपी     27
5 कांग्रेस     26
6 जेकेएपी  12
7 जेकेपीसी 8
8 सीपीआई(एम)  5
9 जेकेपीएम 3
10 जेकेएनपीपी  2
11 पीडीएफ  2
12 बीएसपी 1
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें