फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सांसद कर्रा के इस्तीेफे के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी पीडीपी

Sat, 17 Sep 2016 01:51 PM IST
ब्रजेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
pdp - फोटो : File Photo
विज्ञापन
श्रीनगर के सांसद तारिक हमीद कर्रा के इस्तीफे से उठे बवंडर के बीच पीडीपी डैमेज कंट्रोल में जुट गई है।
विज्ञापन


पार्टी के असंतुष्टों पर नजर रखने का जिम्मा महबूबा ने अपने सिपहसालारों को सौंपा है। सभी प्रमुख नेताओं तथा विश्वासपात्रों को श्रीनगर में कैंप करने को कहा गया है।

शिक्षा मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता नईम अख्तर जो जम्मू में थे, उन्हें भी श्रीनगर बुला लिया गया है। शुक्रवार को उनका यहां रहने का कार्यक्रम था, लेकिन, संदेश मिलने के बाद वे दोपहर बाद श्रीनगर चले गए।
विज्ञापन

कर्रा के करीबियों की गतिविधियों पर पार्टी की नजर

पीडीपी की अध्यक्षता महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
पार्टी ने यह रणनीति बनाई है कि कर्रा के मुद्दे को ज्यादा तूल न दिया जाए। लेकिन, असंतुष्टों पर पैनी निगाह रखी जाए। 

कर्रा के करीबियों पर और उनकी गतिविधियों पर हर पल नजर रखी जाए। ऐसे लोगों पर निगाह रखने के लिए अलग-अलग लगाए गए सिपहसालारों से कहा गया है कि वे इनके बीच रहें। उन्हें समझाने की कोशिश भी करें ताकि बगावत की चिंगारी और न भड़कने पाए।

सूत्रों के अनुसार अब्दुल रहमान वीरी, अब्दुल हक खान, नईम अख्तर, मुजफ्फर हुसैन बेग, सरताज मदनी को प्रमुख रूप से लगाया गया है। 
विज्ञापन

'कर्रा के जाने से पीडीपी को नुकसान नहीं'

सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
इसके साथ ही कुछ अन्य मंत्रियों और विश्वासपात्र जो पार्टी के पदाधिकारी हैं, उन्हें भी इस काम में लगाया गया है। महबूबा स्वयं भी स्थिति पर बारीक से नजर रखे हुए हैं। 
 
राजनीतिक सलाहकार के साथ ही अन्य शुभचिंतकों से भी बदले घटनाक्रम पर बात की जा रही है। पार्टी के एक वरिष्ठ मंत्री और महबूबा के करीबी ने बताया कि कर्रा के जाने से पार्टी को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होगा। सब कुछ संभाल लिया जाएगा। कार्यकर्ताओं का पार्टी के प्रति विश्वास है। सब पार्टी के साथ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें