फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mehbooba Jammu Visit: पीडीपी प्रमुख चार दिन जम्मू में करेंगी सभाएं, 18 सितंबर से प्रस्तावित हैं कार्यक्रम

Thu, 25 Aug 2022 11:47 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

पीडीपी कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी उपाध्यक्ष चौधरी हमीद की अध्यक्षता में जम्मू कार्यालय में हुई। इस दौरान फैसला लिया गया कि अगर दशहरा ग्राउंड गांधीनगर में प्रशासन से अनुमति नहीं मिली तो फिर अन्य जगह रैली की जाएगी।
विज्ञापन
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अगले माह जम्मू में चार दिवसीय दौरे पर रहेंगी। महबूबा का जम्मू में जनसभाएं करने के अलावा रैली निकालने का भी कार्यक्रम है। पार्टी सूत्रों के अनुसार महबूबा मुफ्ती अगले माह 18 सितंबर को जम्मू पहुंचेगी।

विज्ञापन


उन्होंने पार्टी के संभागीय नेताओं को उनके चार दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। वह जम्मू शहर में रैली भी करेंगी। इसके लिए पार्टी दशहरा ग्राउंड गांधीनगर में कार्यक्रम करवाना चाहती है और इस सिलसिले में प्रशासन से आग्रह किया जाएगा। 

अगर दशहरा ग्राउंड गांधीनगर में प्रशासन से अनुमति नहीं मिली तो फिर अन्य जगह रैली की जाएगी। बुधवार को पार्टी उपाध्यक्ष चौधरी हमीद की अध्यक्षता में जम्मू कार्यालय में पार्टी नेताओं की बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें महबूबा मुफ्ती के दौरे की तैयारियों पर चर्चा की गई। मौके पर जम्मू में वकीलों की हड़ताल को भी समर्थन देने का ऐलान किया गया। बैठक में महासचिव अमरीक सिंह रीन, कोषाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें