पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को अपने सभी चुनावी प्रचार के कार्यक्रम को रद्द किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, लेबनान और गाजा के शहीदों, खास तौर पर हसन नसरल्लाह के साथ एकजुटता दिखाने पर ये फैसला लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि शनिवार को अपना अभियान रद्द कर रही हूं। हम इस दुख और अनुकरणीय प्रतिरोध की घड़ी में फलस्तीन और लेबनान के लोगों के साथ खड़े हैं।