फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा ने नसरल्लाह को बताया शहीद: चुनाव प्रचार कार्यक्रम किया रद्द, बोलीं- एकजुटता दिखाने के लिए लिया निर्णय

Sat, 28 Sep 2024 10:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, लेबनान और गाजा के शहीदों, खास तौर पर हसन नसरल्लाह के साथ एकजुटता दिखाने पर ये फैसला लिया है। साथ ही कहा है कि शनिवार को अपना अभियान रद्द कर रही हूं।
विज्ञापन
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइली सेना आईडीएफ ने शनिवार को घोषणा की है कि नसरल्लाह शुक्रवार को बेरूत में हुए हवाई हमले में मारा गया। बीते दिन इस्राइल ने लेबनान में मौजूद हिजबुल्ला के मुख्यालय पर बड़े पैमाने पर हमले किए। वहीं जम्मू-कश्मीर में लोग इसका विरोध कर रहे। उधर, जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर में चल रहे अपने चुनाव प्रचार को रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को अपने सभी चुनावी प्रचार के कार्यक्रम को रद्द किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, लेबनान और गाजा के शहीदों, खास तौर पर हसन नसरल्लाह के साथ एकजुटता दिखाने पर ये फैसला लिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि शनिवार को अपना अभियान रद्द कर रही हूं। हम इस दुख और अनुकरणीय प्रतिरोध की घड़ी में फलस्तीन और लेबनान के लोगों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें