फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुर्सी के लिए पीडीपी ने सिद्धांतों को छोड़ा: राथर

Tue, 03 Mar 2015 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राथर ने कहा कि कुर्सी हासिल करने के लिए पीडीपी ने अपने सेल्फ रूल के एजेंडे को दफन कर भाजपा से गठबंधन किया है। पार्टी मुख्यालय शेर-ए-कश्मीर भवन में सोमवार को राथर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पीडीपी ने भाजपा से हाथ मिलाकर रियासत के लोगों के हितों की अनदेखी की है। उसने केवल अपनी पार्टी के हितों का ख्याल रखा है।
विज्ञापन


उन्होंने पीडीपी पर आरोप लगाया कि उसका मुख्य एजेंडा रियासत के लोगों का हित नहीं, बल्कि मंत्रिमंडल में पार्टी के ज्यादा से ज्यादा मंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि सईद कह रहे हैं कि उन्होंने भाजपा को अनुच्छेद 370 की मांग छोड़ने के लिए गठबंधन पूर्व मनाया,।

जबकि विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने ऐसी कोई मांग या मुद्दे को नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में भी साफ है कि अनुच्छेद 370 को संशोधित नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अफस्पा पर भी मुफ्ती लोगों को गुमराह कर रहे हैं और केंद्र सरकार की धुनों पर नाच रहे हैं कि अफस्पा को हटाने से ज्यादा शांति अहम है।
विज्ञापन


उनका कहना हैं कि पश्चिमी पाक रिफ्यूजियों पर उनकी पार्टी का पक्ष है कि जम्मू-कश्मीर संविधान के तहत उन्हें रियासत की नागरिकता नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस पश्चिमी पाक रिफ्यूजियों के लिए मानवीय आधार पर काम करने की पक्षधर रही है। इस संबंध में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भी भेज चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें