जम्मू। पीडीडी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर फिर हड़ताल करेंगे। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स एसोसिएशन ने 25 सितंबर से 48 घंटे के लिए काम छोड़ो हड़ताल का एलान किया। प्रधान सचिन टिक्कू ने कहा कि विभाग में रिक्त पदों को भरने में अत्यधिक देरी हुई है। इसने न केवल अधिकारियों के मनोबल को प्रभावित किया है, बल्कि सार्वजनिक सेवा और शिकायत निवारण के वितरण पर असर पड़ा है। 21 दिसंबर, 2021 को हुए समझौते के तहत प्रतिबद्धता को पूरा करने में सरकार विफल रही। यह स्थिति तब उत्पन्न हुई जब दो महीनों का वेतन भी समय पर नहीं दिया जा रहा। सभी 21 हजार पीडीडी कर्मचारियों को अगस्त का वेतन नहीं मिला है। इससे नाराजगी बढ़ गई है। ब्यूरो