फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पीडीए ने मास्टर प्लान लागू करने के लिए लोगों से मांगे सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। पटनीटॉप विकास प्राधिकरण (पीडीए) का मास्टर प्लान लागू करने के लिए लोगों से सुझाव मांगे गए हैं। शनिवार को मंडलायुक्त रमेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संबंधित अधिकारियों और हितधारकों ने योजना के विभिन्न पहलुओं और क्षेत्र पर इसके प्रभाव पर चर्चा की।
अहमदाबाद के सीईपीटी विश्वविद्यालय ने मास्टर प्लान के संशोधन और स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया के लिए मसौदा जारी किया था। हालांकि नगर नियोजन संगठन ने कुछ आपत्तियां उठाई थीं, जिसके लिए आगे की चर्चा और समाधान की आवश्यकता थी। इन आपत्तियों के जवाब में मंडलायुक्त ने टाउन प्लानिंग संगठन को 15 दिन के भीतर टिप्पणियां प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। पीडीए के सीईओ को मास्टर प्लान में इसे संबोधित करने के लिए नगर नियोजन संगठन, जम्मू और सीईपीटी के साथ समन्वय करने का भी काम सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन







बसोहली नवरात्र उत्सव की तैयारियों पर मंथन



मंडलायुक्त ने बसोहली में नवरात्र उत्सव की तैयारियों की भी समीक्षा की। बैठक में निदेशक पर्यटन सचिव जेकेएएसीएल ने भाग लिया। वहीं, डीआइजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज, उपायुक्त कठुआ, एडीसी बसोहली ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। उपायुक्त ने बसोहली नवरात्र उत्सव के दौरान कार्यक्रमों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए किए गए उपायों के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि सड़क सुधार, आवास की व्यवस्था, सांस्कृतिक गतिविधियों, प्रतियोगिताओं, मरम्मत कार्य, खेल गतिविधियों आदि जैसे अन्य आवश्यक कार्यों के साथ-साथ मुख्य कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें