फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके पर उमर ने दिया चौंकाने वाला बयान

Sun, 16 Nov 2014 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यह पहला अवसर है, जब मैं गांदरबल में अपने परिवार के किसी उम्मीदवार की जगह किसी दूसरे के लिए वोट मांगने आया हूं। युवाओं को जोश देखकर पता चलता है कि किस कदर उनको यहां से समर्थन मिलेगा। छह साल तक गांदरबल की सेवा करने के बाद लगा कि अब यहां स्थानीय नेता होना चाहिए, इसलिए मैंने गांदरबल से चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया, लेकिन यह बात साफ है कि नेशनल कांफ्रेंस का कोई भी उम्मीदवार हो, गांदरबल से विजयी उसकी ही होगी।
विज्ञापन


शनिवार को गांदरबल में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि गांदरबल उन्हें सबसे अधिक प्यारा है। गांदरबल उनके दिल के करीब था और हमेशा रहेगा। इससे पहले उमर का युवाओं ने बाइक रैली के जरिए जोरदार स्वागत किया। जकूरा में जमा हुए युवा उन्हें गांदरबल तक जोश से ले गए।

उमर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पार्टी की तरफ से यहां से चुनाव लड़ रहे इशफाक जबार भी इसी जोश से काम करेंगे। मुफ्ती मोहम्मद सईद पर भी जोरदार प्रहार करते हुए उमर ने कहा कि मुफ्ती दो रास्तों पर चलने वाले शख्स हैं। एक तरफ उन्होंने कहा कि आतंकी सरेंडर करें, तो उनका पुनर्वास किया जाएगा, दूसरी तरफ उनके सरेंडर करने पर उनको मौत के घाट उतारने की सिफारिश की।
विज्ञापन


एनसी के संघर्ष का ही नतीजा है कि इस योजना को पूरा किया और अब तक 300 युवा पीओके से लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि मछेल फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ भी एनसी ने ही आवाज उठाई और जब तक इसके दौषियों को सजा नहीं मिलेगी, तब तक एनसी का विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें