फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पौनी ब्लॉक में जमीन धंसने से क्षतिग्रस्त हो रहे मकान

Thu, 09 Oct 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
पौनी ब्लॉक में जमीन धंसने से क्षतिग्रस्त हो रहे मकान। संवाद
विज्ञापन
पौनी। ब्लॉक में जमीन धंसने व कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। भारख पंचायत के मले सिराने की पहाड़ी में दरारें देखी गई। मकान में दरारें आने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई।
विज्ञापन

मकान मालिक प्रभ दयाल ने बताया कि उन का मकान जमीन धंसने से पूरी तरह से टूट चुका है। साथ ही उनके बेटे का पक्का मकान भी भूस्खलन से खतरे में है। तहसील प्रशासन से टैंट की मदद दी है। उन्होंने अपील की है कि उनका नया बना पक्का मकान न टूट जाए इस के लिया कोई ठोस कदम उठाया जाए। वह मजदूरी का काम करता है व मकान बनाने के लिए भी लोन लिया हुआ है। वहीं भांबला की पंचायत वार्ड नौ व ग्यारह में भी पहाड़ी खिसकने का मामला सामने आया है। इसमें बीरबल शकुंतला देवी व कुलदीप राज के घर को पहाड़ी खिसकने से खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों को पंचायत घर में स्थान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें