फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः जम्मू संभाग में बिना लक्षण वाले मरीज अब घरों में होंगे आइसोलेट, नई व्यवस्था लागू  

Sat, 29 Aug 2020 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जम्मू संभाग में बिना लक्षण वाले कोविड संक्रमित अब होम आइसोलेट किए जाएंगे। महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए कश्मीर की तर्ज पर यह फैसला लिया गया है

विज्ञापन


स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग ने होम आइसोलेशन का दोबारा निर्णय लेते हुए शुक्रवार से इसे लागू कर दिया गया है। इससे पहले मुख्य सचिव ने कोविड समीक्षा करते हुए बिना लक्षण वाले मरीजों को भी प्रशासनिक क्वारंटीन में रखने के आदेश दिए थे। 

होम आइसोलेशन के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं। इसमें घर पर रहने वाले बिना लक्षण वाले मरीज के लिए अलग से कमरा होना चाहिए। कोशिश की जाए कि संक्रमित मरीज अलग से और एकल शौचालय का इस्तेमाल करे। 
विज्ञापन


संक्रमित मरीज के मोबाइल पर आरोग्य सेतु ऐप का डाउनलोड होना अनिवार्य है। मरीज को आक्सीमीटर उपलब्ध करवाया जाएगा, जिससे वह शरीर में आक्सीजन की पर्याप्त सप्लाई को जांचेगा। 

इसमें 90 फीसदी से कम आक्सीजन स्तर पहुंचने पर उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करना होगा। होम आइसोलेशन के बाद मरीज के घर के बाहर पोस्टर चिपकाया जाएगा, जिस पर लिखा होगा कि घर का संक्रमित सदस्य होम आइसोलेट है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीमें नियमित रिपोर्ट लेंगी
स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू और कश्मीर की चिकित्सा टीमें संक्रमित मरीजों की नियमित चिकित्सा संबंधी रिपोर्ट लेंगी। बिना लक्षण वाले संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों के छठे दिन कोविड टेस्ट किए जाएंगे। टेस्ट की रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव होने पर प्रोटोकाल का पालन करना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें