फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की पहल: संक्रमित पाए जाने पर मरीज को मिलेगी कोरोना किट, होंगी ये दवाइयां

Sun, 09 May 2021 05:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए सरकार ने संक्रमितों को कोरोना किट देने का फैसला लिया है। इसका उद्देश्य मरीजों को त्वरित राहत पहुंचाना है।
विज्ञापन
ऑक्सीमीटर, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमित पाए जाने पर मरीज को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने पहल की है। जिसके तहत मरीजनों को कोरोना किट दिए जाने का फैसला किया गया है। स्वास्थ्य विभाग कोविड प्रबंधन किट में एक पल्स ऑक्सीमीटर, पेरासिटामोल की दस टैबलेट, इवर मिसिटीन 12 एमजी की तीन टैबलेट, एजिथ्रोमाइसिन 500 एमजी की पांच टैबलेट, जिंक की पांच टैबलेट, विटामिन सी की 10 टैबलेट और विटामिन डी की चार टैबलेट शामिल हैं।

विज्ञापन


मरीजों को सलाह दी गई है कि वह प्रत्येक चार से छह घंटे बाद अपना ऑक्सीजन का स्तर चेक करते रहें। दर 90 से कम जाए तो अस्पताल में रिपोर्ट करें। इसी तरह शरीर का तापमान 100 डिग्री से ज्यादा होने पर पेरासिटामोल टैबलेट लेने को कहा गया है।

टैबलेट इवरमिसिटीन का इस्तेमाल ज्यादातर 60 साल से ज्यादा आयु के मरीजों को भोजन के बाद रोजाना एक टैबलेट छह दिनों तक लेने की सलाह दी गई है। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट को मरीजों को कुछ खाने के बाद पांच दिनों तक नियमित खाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें