कोरोना संक्रमित पाए जाने पर मरीज को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार ने पहल की है। जिसके तहत मरीजनों को कोरोना किट दिए जाने का फैसला किया गया है। स्वास्थ्य विभाग कोविड प्रबंधन किट में एक पल्स ऑक्सीमीटर, पेरासिटामोल की दस टैबलेट, इवर मिसिटीन 12 एमजी की तीन टैबलेट, एजिथ्रोमाइसिन 500 एमजी की पांच टैबलेट, जिंक की पांच टैबलेट, विटामिन सी की 10 टैबलेट और विटामिन डी की चार टैबलेट शामिल हैं।
मरीजों को सलाह दी गई है कि वह प्रत्येक चार से छह घंटे बाद अपना ऑक्सीजन का स्तर चेक करते रहें। दर 90 से कम जाए तो अस्पताल में रिपोर्ट करें। इसी तरह शरीर का तापमान 100 डिग्री से ज्यादा होने पर पेरासिटामोल टैबलेट लेने को कहा गया है।
टैबलेट इवरमिसिटीन का इस्तेमाल ज्यादातर 60 साल से ज्यादा आयु के मरीजों को भोजन के बाद रोजाना एक टैबलेट छह दिनों तक लेने की सलाह दी गई है। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट को मरीजों को कुछ खाने के बाद पांच दिनों तक नियमित खाना है।