फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीर को कुचल कर वाहन चालक फरार

Fri, 08 Apr 2016 07:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांधीनगर में चर्च के  नजदीक बीती रात को एक बेकाबू वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दी। इस हादसे में राहगीर मूलरूप से दरभंगा (बिहार) मौजूदा सतवारी निवासी सलाहुद्दीन (42) की मौत हो गई।
विज्ञापन


सलाहुद्दीन दर्जी का काम करता था। बताया जा रहा है कि रात को हादसा हुआ था और शुक्रवार तड़के सलाहुद्दीन की मौत हो गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। 

पुलिस के मुताबिक सलाहुद्दीन वीरवार रात को सड़क पार कर रहा था कि तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने सलाहुद्दीन को खून से लथपथ हालत में जीएमसी में दाखिल करवाया, लेकिन इलाज के दौरान सलाहुद्दीन ने शुक्रवार तड़के दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में पहुंचा दिया। अज्ञात वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ वर्षों से सलाहुद्दीन सतवारी में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। फिलहाल अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।    
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें