रणजी सीजन 9 दिसंबर से शुरू हो रहा है। जम्मू-कश्मीर की रणजी टीम की घोषणा कर दी गई है। परवेज रसूल को फिर से टीम की कमान दी गई है। युवा अब्दुल समद के साथ अंडर 23 टीम का हिस्सा रहे मध्यक्रम के बल्लेबाज जियाद नजीर मागरे को टीम में जगह दी गई है।
टीम में दो विकेटकीपर शामिल किए गए हैं, इसमें सुर्यांश रैना को शामिल किया गया है। वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद मुदसिर, राम दयाल उमर नजीर, रोहित शर्मा और मुजतबा यूसुफ को स्थान मिला है।
टीम में खिलाड़ी
कप्तान परवेज रसूल, अहमद बांडे, शुभम खजूरिया, शुभम पुंडीर, औवेस शाह, जियाद मागरे, सुर्यांश रैना, फैजल राशिद, अब्दुल समद, वसीम रजा, आबिद मुश्ताक, मोहम्मद मुदसिर, उमर नजीर, मुजतबा यूसुफ, राम दयाल और रोहित शर्मा है।