फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीकैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट ने मनाई परशुराम जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। श्रीकैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट ने शुक्रवार को शिव मंदिर मुट्ठी में पूजा अर्चना एवं प्रसाद वितरण कर भगवान परशुराम की जयंती मनाई। पुलिस अधिकारी एसपी राज भवन, श्रीनगर बृजेश शर्मा को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि डॉ. उधम दास शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम को बल, पराक्रम, साहस, वीरता और भगवान शंकर की भक्ति के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। भगवान परशुराम ही युवाओं के असली आदर्श हैं। उन्होंने युवाओं को पर्यावरण को संरक्षित करने तथा आसपास के वातावरण को हरा-भरा रखने की अपील की। अध्यक्ष केके शर्मा ने कहा कि परशुराम भगवान विष्णु का छठा अवतार हैं। ट्रस्टी अजय शर्मा ने कहा कि भगवान के जीवन से अन्याय व अत्याचार के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा मिलती है। यहां आरके छिब्बर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर जम्मू कश्मीर बैंक, महामंत्री प्रबोध शर्मा, उपप्रधान पवन खजूरिया, कोषाध्यक्ष उत्तम चंद शर्मा, पार्षद सूरज प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें