अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में अवैध निर्माण नहीं होंगे। खिलाफफर्जी इंस्पेक्टर नजर रखेंगे। अगर शिकायत आती है तो खिलाफफर्जी इंस्पेक्टर पर कार्रवाई होगी। यह निर्देश मेयर राजिंदर शर्मा ने वार्ड नंबर 35 और 36 में धड़ाधड़ अवैध निर्माण कार्यों का जायजा लेने के बाद दिए। उन्होंने कहा कि शिकायत मिली थी कि एक मकान का काम चल रहा है। इसकी एनओसी नहीं ली गई है। यह सब खिलाफफर्जी कर्मचारियों के सहयोग से काम चल रहा है। दौरान के दौरान सामने आया है कि एनओसी नहीं ली गई है। साथ ही खिलाफफर्जी स्टाफ की लापरवाही भी सामने आई है। अवैध निर्माण होने और इसकी सूचना विभाग को न देने पर स्टाफ पर कार्रवाई के निर्देश मेयर दिए। उन्होंने कहा कि काम में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। गंभीर मसला है कि अवैध रूप से निर्माण हो रहे हैं। नगर निगम को कोई खबर नहीं है। घर बनाने के लिए एनओसी लेनी जरूरी है मगर ऐसा नहीं हो रहा है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण घर बन जा रहे हैं। अब नगर निगम की ओर से खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर को नोटिस जारी होगा। साथ ही काम रुकवाने के लिए घर मालिक को नोटिस जारी होगा। इसी तरह पूरे शहर में अवैध भवनों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दौरे में (जेएमसी) की स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष यशपाल शर्मा सहित समाज के विभिन्न वर्गों से शिकायतें मिलने के बाद निरीक्षण किया गया। मेयर ने कहा कि कई ऐसे मामले हैं, जिनमें लोग निर्माण अनुमति के लिए आगे नहीं आते हैं। हम इन सभी मसलों को हल करने के लिए नए भवन निर्माण कानून लागू किए गए हैं, लेकिन अधिकांश खिलाफफर्जी अधिकारी अपना स्वार्थ देख रहे हैँ और धन कमाने के लिए अवैध निर्माण को बढ़ावा दे रहे हैं। मेयर ने जेएमसी आयुक्त से कहा कि वार्ड 35 और 36 में इन निर्माणों की भवन अनुमतियों की जांच करें और धारा 7(1) और 7(3) के तहत नोटिस जारी किया जाए। शहरी स्थानीय निकाय के संचालक ने आयुक्त से अवैध निर्माणों में संबंधित प्रवर्तन अधिकारियों की भूमिका पर जांच करने के लिए कहा और दोषी पाए जाने पर उसे निलंबित करने के निर्देश दिए।