रियासी में बैठक कर परशुराम जयंती की तैयारियों पर चर्चा करते कमेटी के सदस्य।
रियासी। जिले में 29 अप्रैल को भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। शनिवार को सनातन धर्म सभा में कमेटी की अहम बैठक हुई जिसमें परशुराम जयंती मनाने पर चर्चा की गई। निर्णय किया गया कि परशुराम जयंती पर नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। ओपन एयर थियेटर में विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा। बैठक में सनातन सभा के प्रधान बृज मोहन शर्मा, कमेटी के सदस्य निशांत मगोत्रा, राकेश शर्मा, राजीव बनाथिया, विकास शर्मा, बिशन मगोत्रा, जोगिंदर खजूरिया, राजेश शर्मा, संजय शर्मा आदि है। संवाद