रियासी। बजीरों की बावली में रविवार को हुए भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे लोग। फोटो स्तोत्र
रियासी। वार्ड नंबर 13 में आते रूपनगर की स्थानीय बजीरों की बावली और गीता नगर में लोटा बावली पर रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दोनों स्थानों पर सुबह पूजा-अर्चना की गई। कंजक पूजन के साथ भंडारा शुरू हुआ। दोपहर एक बजे शुरू हुए भंडारे में रियासी नगर के अलावा आसपास के गांवों के लोग प्रसाद ग्रहण करने के लिए पहुंचे। लोगों ने कतारों में बैठ कर प्रसाद ग्रहण किया। संवाद