खराब पड़ा हैंड पंप को दिखाता ग्रामीण स्रोत संवाद
- फोटो : samvad
पुरमंडल। पुरमंडल ब्लॉक में खराब पड़े हैंडपंपों से पानी की भारी किल्लत हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से की मरम्मत की मांग की है।
बड़ा क्षेत्र मंडल क्योली और दियोंन गांवों में सालों से हैंडपंप बंद पड़े हैं। पूर्व सरपंच व ग्रामीण का कहना है कि पानी के लिए रोजाना मशक्कत करनी पड़ती है। पुरमंडल ब्लॉक के कई गांवों में हैंडपंपों के खराब पड़े होने से ग्रामीणों को पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अब तक संबंधित विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
जानकारी के अनुसार बड़ाक्षेत्र, मंडल क्योली और दियोंन गांवों में लगाए गए हैंडपंप सालों से बंद पड़े हैं। इन हैंडपंपों से सैकड़ों लोगों की पेयजल आवश्यकताएं पूरी होती थीं लेकिन अब ग्रामीणों को पानी के लिए दूर तक जाना पड़ता है।
स्थानीय निवासी और पूर्व सरपंच रशीद मोहम्मद, संदीप कुमार, ध्यान सिंह और हेम राज ने बताया कि क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के कई चक्कर लगाकर ये हैंडपंप लगवाए थे। अब इनके खराब होने के बाद किसी ने भी मरम्मत करवाने की दिशा में कदम नहीं उठाया। क्यूली गांव के लोगों का कहना है कि पानी की समस्या गर्मियों में और भी विकराल रूप ले लेती है। लोगों को सुबह-सुबह बाल्टी और डिब्बे लेकर कुएं या दूसरे स्थानों से पानी लाना पड़ता है। कई परिवार महंगे दामों पर टैंकर से पानी मंगाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से कि पुरमंडल ब्लॉक के सभी खराब पड़े हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत करवाने की मांग की है।
कोट
समस्या के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को मौखिक रूप से कई बार अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि हैंडपंपों की मरम्मत जल्द कराई जाए।
- रशीद मोहम्मद, पूर्व सरपंच