कोयला, खान और इस्पात संबंधी लोक शिकायत समिति पांच से 10 जुलाई तक जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेगी। कमेटी वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य हितधारकों से मुलाकात करेगी। समिति की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर करेंगे। समिति केंद्र शासित प्रदेश में हितधारकों से फीडबैक लेगी।