जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन के निकट स्थित सरस्वती धाम के बाहर अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति का भंडारा शुक्रवार को भी जारी रहा। अध्यक्ष सुनील शर्मा की अगुवाई में आयोजित किया गया। सुनील शर्मा ने कहा कि समिति नौ साल से अमरनाथ यात्रियों के लिए शहर में भंडारे का आयोजन कर रही है। भंडारे में इंद्रपाल सिंह मनकोटिया, स्वतंत्र बख्शी, पुरूषोत्तम शास्त्री, मदन गुप्ता, नीरज कुमार, पवन कुमार, यशपाल शर्मा का योगदान सराहनीय है। संवाद