श्रीनगर। कोरोना संक्रमण के कारण लगभग साढ़े तीन माह बाद जम्मू-कश्मीर के उद्यान और पार्क बुधवार को आम जनता के लिए खोल दिए गए। पहले दिन काफी कम संख्या में लोग पार्कों और उद्यानों में पहुंचे।
श्रीनगर के प्रसिद्ध मुगल बाग में बुधवार सुबह महीनों बाद हलचल देखने को मिली। पहले दिन काफी लोग पहुंचे। ऐसा ही नजारा निशात बाग में भी देखने को मिला। फ्लोरीकल्चर विभाग के असिस्टेंट अफसर आसिफ अहमद के मुताबिक सभी बागों को खोलने से पहले सैनिटाइज किया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बाग में आने वालों का थर्मल स्कैनर से टेंपरेचर चेक किया जा रहा है। मास्क जरूरी करने के साथ सैनिटाइजर से हाथ साफ किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है आने वाले दिनों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहीं बाग में परिवार के साथ आए हामिद ने कहा कि चार महीनों से होम क्वारंटीन थे। अब ताजी हवा में फिर से लौटना अच्छा लग रहा है।