फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग के लिए व्यापार मंडल करेगा प्रशासन का सहयोग

विज्ञापन
सांबा संवाद कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। कस्बे में अमर उजाला की ओर से शनिवार को कराए गए संवाद कार्यक्रम में जिला प्रशासन व व्यापार मंडल ने आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आश्वासन दिया है। आगामी दिन त्योहारों के हैं, ऐसे में कस्बे में पार्किंग के नहीं होने से लोगों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी बनी रहती है।
विज्ञापन

इसको लेकर अमर उजाला ने एक पहल की है। इसमें जिला प्रशासन के अधिकारी व व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ संवाद कार्यक्रम में आपसी सहयोग के बारे में विचार विमर्श किया गया। पार्किंग को लेकर कई सुझाव दिए गए। पार्षद विनोद सिंह विन्नी, पूर्व पार्षद राजेशवर सिंह विक्का, पार्षद ताराचंद ने भी पार्किंग को लेकर सुझाव दिए।
------
आगामी दिन त्योहारों के हैं, ऐसे में पार्किंग के नहीं होने से दुकानदारों को भी दिक्कतें बनी रहती हैं। दीपावली पर बाजारों में भीड़ रहती है। प्रशासन बाजारों में लगने वाले जाम पर उचित कदम उठाए, बड़े वाहनों को बाजारों से न गुजरने दिया जाए। व्यापार मंडल प्रशासन को पूरा सहयोग करेगा।
विज्ञापन

-तजेंद्र सिंह, अध्यक्ष, व्यापार मंडल, सांबा
-------
बार्डर मार्ग बाजार में भी जाम की स्थिति बनी रहती है। मिनी यात्री बसों को अलग स्थान पर पार्क किया जाए, एक दो वाहनों को ही खड़ा रहने दें। हाईवे के निकट नगर पालिका के भूमि है। वहां पार्किंग बन सकती है।
-देवी दास, प्रधान, बॉर्डर मार्ग बाजार व्यापार मंडल, सांबा
------
हमारे जवान हाईवे के दोनों ओर तैनात रहते हैं। बाइक पर बाजारों में भी गश्त रहती है। फिर भी दुकानदारों के सहयोग से यातायात को सुचारु बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पार्किंग को लेकर भी उचित कदम उठाया जाएगा।
-घनश्याम सिंह, डीटीओ, यातायात विभाग, सांबा
-------
पुलिस ने बड़े वाहनों को बाजारों से गुजरने की पहले से ही पाबंदी लगा दी है। दुकानदारों के सहयोग से बाजारों में जाम नहीं लगने देंगे। दुकानदारों को भी जागरूक होना चाहिए कि दुकान के सामने बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा न करने दें।
-दीपक जसरोटिया, थाना प्रभारी, सांबा
-------
नालियों के साथ की जाएगी मार्किंग
कस्बे के बाजारों में बनी नालियों के साथ-साथ मार्किंग कराएंगे, ताकि नाली के बाहर दुकानदार अपना सामान न लगाएं। इसके लिए व्यापार मंडल के सहयोग की जरूरत है। छोटे वाहन लाइन के साथ लगाए जा सकेंगे। ताकि ग्राहकों को असुविधा न हो। वहीं दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित न हो। कोई दुकानदार अपनी दुकान के सामने रेहड़ी फड़ी न लगने दें।
-अमित चौधरी, सीईओ, नगर परिषद, सांबा।
-------
पार्किंग के लिए चिह्नित किए गए स्थान
सुंब मार्ग पर बिजली विभाग कार्यालय, हाईवे के निकट पावर हाउस की खाली भूमि, हाईवे के निकट नगर परिषद की भूमि, फ्लाई ओवर के नीचे के खाली स्थान पार्किंग के लिए चिह्नित किए गए हैं। उपायुक्त को भी इस बारे में अवगत करा दिया जाएगा। ताकि त्योहारों के दौरान पार्किंग की समस्या न बने। इस बारे में प्रचार भी किया जाएगा कि वाहनों को कहां-कहां खड़ा किया जाए।
विज्ञापन

-पवन कोहली, अध्यक्ष, नगर परिषद सांबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें